Wednesday, October 21st, 2026

चेतेश्वर पुजारा का आज जन्मदिन 33 साल हुए

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा आज यानी सोमवार (25 जनवरी 2021) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 'संकटमोचक' की भूमिका निभाने वाले पुजारा का जन्म 1988 में राजकोट में हुआ था।

81 टेस्ट मैच में पुजारा के नाम 6111 रन दर्ज हैं जिसमें उन्होंने 18 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 47.74 के औसत से रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है। पुजारा को वनडे में ज्यादा मौके नहीं मिले। उनके नाम 5 वनडे में 51 रन दर्ज है।

 

#चेतेश्वर पुजारा

Source : Agency

पाठको की राय